Haryana Weather : हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, अगले दो दिनों तक गिरेगा तापमान
उत्तरी जिलों में हल्की धुंध व कोहरा
मौसम विभग ने अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी जारी है। मंगलवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के स्थान पर उत्तरी पूर्वी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई।
इस दौरान हिसार सहित प्रदेश के 9 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा वातावरण में हल्की नमी की वजह से सुबह के समय उत्तरी जिलों में हल्की धुंध व कोहरा भी देखने को मिला।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा 21 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा। 23 नवंबर से प्रदेश में ठंड अपने तेवरों को दिखाएगी क्योंकि इस दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होने से और हवाओं की दिशा उत्तरी होने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
शहरों का न्यूनतम तापमान
हिसार- 6.3
करनाल- 9.0
रोहतक- 9.6
सिरसा- 9.8
जींद- 8.9
कैथल- 9.1
महेंद्रगढ़- 7.5
सोनीपत- 8.7
पानीपत- 9.8