{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 5 शहरों में 10 डिग्री से नीचे गिरा पारा 

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। 18 तारीख को हुई बारिश से तापमान में गिरावट नजर आई है। बारिश की वजह से तापमान में नमी और उत्तर पश्चिमी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। न्यूनतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे रातें ठंडी हो गई है।

हरियाणा के 5 शहरों सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत और महेंद्रगढ़ शामिल है। सोनीपत में सबसे कम 8.3°C तापमान दर्ज किया है। हिसार में 9.2°C, गुरुग्राम में 9.4°C, पानीपत में 9.5°C और महेंद्रगढ़ में 9.7°C तापमान रहा।

तेज धूप निकलने की वजह से दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री अंबाला में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।