Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Feb 4, 2026, 06:29 IST
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर विजिबिलिटी कम रहेगी, जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर प्रभाव पड़ेगा।
हालांकि राहत की बात ये है कि आने वाले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। हालांकि इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक हरियाणा में मानसून पूर्व और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 36% अधिक है।
अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है।