{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी लगातार बारिश, IMD ने जारी ताजा अलर्ट

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में 13 और 14 जून को बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को लू और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में लगातार दो दिनों तक बारिश होगी। जिसके लिए 13 और 14 जून का बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, प्रदेश में 9 और 10 जून के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 जून को हीट वेव का येलो अलर्ट है। इसके बाद 12 जून को मौसम बदलना शुरू हो जाएगा और 13-14 जून को बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के इन जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार के लिए सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार और रोहतक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू और गर्म रातें होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। ये भी पढ़ें- हरियाणा में FCI का मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार