{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। इसके लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट शाम 4.50 बजे जारी किया गया है। जिसके चलते अगले तीन घंटों में पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल और फतेहाबाद जिले में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। यह अलर्ट कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से जारी किया गया है।