{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के 13 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, 8 में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

Haryana News: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। अलसुबह से ही कई जिलों में बारिश हो रही है।  बुधवार सुबह जींद,हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह और नारनौल में बरसात हुई। अभी पानीपत, पंचकूला, करनाल, कैथल और भिवानी में बादल छाए हुए हैं।

हरियाणा में में पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात को ही सक्रिय हो गया था, जिसके बाद हिसार और सिरसा में तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज 8 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के आसार है। इसके अलावा, गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।