{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Ka Mosam: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 
 Haryana Ka Mosam: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर एक मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासकर राजस्थान की सीमा से सटे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसे का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

मंगलवार रात इन जिलों में हुई बारिश

मंगलवार रात से ही हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भी  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों में 'ओरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो यहां यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है। वहीं गुरुग्राम, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, फरीदाबाद समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।


अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा
बीते दिन 17 फरवरी को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। कल के मुकाबले आज तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। 

भिवानी में सबसे ज्यादा तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरे हरियाणा में तापमान 26 डिग्री से ऊपर चला गया है।

हिसार में तापमान 27.9
 अंबाला में 28.7
 रोहतक में 27.9
 गुरुग्राम में 28.1
पानीपत में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

हालांकि, आने वाली बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में इस तापमान में गिरावट आने की संभावना है।