{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Mausam: हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज आफत की बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट

 

 Aaj Ka Mausam: हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्यम से तेज बारिश हो सकती है वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

 दिल्ली-NCR में बिगड़ा रहेगा मौसम


दिल्ली-एनसीआर में भी आज तेज हवाओं संग बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावानी जारी की गई है। दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

यूपी में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के कई जिलों में शाम के समय तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जिस कारण तापमान में गिरावट के आसार हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार मौसम में यह बदलाव 9 अप्रैल तक जारी रहेगा.

आज देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना है। नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से आज कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना आदि राज्य शामिल हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का भी अलर्ट है।

बिहार में ओले गिरने का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आज गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पटन और जमुई सहित कई जिलों में 8 और 9 अप्रैल को ओले गिरने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण मौसम में ये बदलाव हो रहा है.

राजस्थान के सभी जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


राजस्थान के लगभग सभी जिलों में आज बेमौसम बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। साथ ही आंधी चलने और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते कई जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

एमपी-राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों के लिए 9 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान में भी आज तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 8 और 9 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं.