Aaj Ka Mousam 3 May : हरियाणा-राजस्थान समेत 17 राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
आज यानी 3 मई रविवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 3 May
देखें आज 3 मई रविवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...
देश में बारिश का दौर अभी खत्म होने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 मई के लिए यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इतना ही नहीं, पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam 3 May
पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में स्थित है।
17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। Aaj Ka Mousam 3 May
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (4 मई और 5 मई- तेज बारिश और आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी मुताबिक दिल्ली में 4 मई और 5 मई को एक बार फिर से तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रफ्तार वाली हवा चलने की भी चेतावनी है। Aaj Ka Mousam 3 May
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (3 मई- तूफानी बारिश का अलर्ट): मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
बिहार (3 मई- बारिश-तूफान की संभावना): गया, पश्चिमी चंपारण, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। Aaj Ka Mousam 3 May
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (3 मई- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश ( 3 मई- भारी बारिश-आंधी): कांगड़ा, शिमला, मंडी, लाहौल और स्पीति, सोलन और बिलासपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। Aaj Ka Mousam 3 May
पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब ( 3 मई- बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): अमृतसर, बठिंडा, मोगा, होशियारपुर, कपूरछला, लुधियाना, मोहाली, बरनाला में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। Aaj Ka Mousam 3 May
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान ( 3 मई- बारिश -आंधी की प्रबल संभावना): सीकर, चुरू, बाड़मेर, भरतपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली और सीकर में तेज आंधी और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam 3 May
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (3- 5 मई मूसलाधार बारिश का अलर्ट): शिवपुरी, बालाघाट, शहडोल, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी और दतिया में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।