{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Mousam 7 May : हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने कहां-कहां होगी बारिश?

 

Aaj Ka Mousam 7 May 2026, आज का मौसम 7 मई, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। पिछले दिनों की बारिश से देशभर में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अब मई का महीना शुरू होते ही फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है।

आज यानी 7 मई गुरुवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam 7 May

देखें आज 7 मई गुरुवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ नजर आ रहा है। आज यानी गुरुवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, फिलहाल तेज बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और बदलती हवाओं के कारण कई राज्यों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

कहीं तेज धूप और उमस परेशान करेगी तो कहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश राहत दे सकती है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। Aaj Ka Mousam 7 May

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के समय धूप और उमस का असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई मजबूत संभावना नहीं है, लेकिन शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 7 May

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा समेत कई शहरों में तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है। पश्चिमी यूपी में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

उत्तराखंड और हिमाचल में आज का मौसम

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। देहरादून, नैनीताल, मसूरी, शिमला और मनाली में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है और पर्यटकों को राहत मिलेगी। Aaj Ka Mousam 7 May

पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का असर तेज बना रहेगा। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, करनाल और हिसार जैसे इलाकों में दिन के समय तेज धूप निआजेगी। हालांकि, शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। किसानों को दोपहर के समय खेतों में काम करते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान में हल्के बादल राहत दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। Aaj Ka Mousam 7 May

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, दिन के समय तेज गर्मी बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

गुजरात में आज का मौसम

गुजरात में अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।  सूरत और तटीय इलाकों में समुद्री हवाओं के कारण नमी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दोपहर में तेज धूप से बचने की सलाह दी है। Aaj Ka Mousam 7 May

महाराष्ट्र में आज का मौसम 

मुंबई, पुणे और नागपुर में मौसम अलग-अलग रंग दिखाएगा। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उमस अधिक रहेगी और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं विदर्भ क्षेत्र में तेज गर्मी का असर रहेगा। कुछ हिस्सों में शाम को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में आज का मौसम

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं। बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam 7 May

केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।