Aaj Ka Mousam: आज रविवार को होगी जबरदस्त बारिश! पश्चिमी विक्षोभ को लेकर IMD का अलर्ट जारी
मैदानी इलाकों से मानसून की विदाई होते ही सर्दी ने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के असर से उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में जाड़े की एंट्री हो गई है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं, लेकिन शनिवार-रविवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से यूपी-एमपी के कुछ हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही हो सकती है। Aaj Ka Mousam
इस दौरान हल्की फुल्की बूंदाबांदी मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती है। दिवाली तक अच्छी खासी ठंडक होने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सतही हवाओं के साथ बदली छाए रहने और बर्फ गिरने का अलर्ट जारी है, जिससे मौसम काफी सर्द हो चला है। खासकर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। Aaj Ka Mousam
IMD ने महाराष्ट्र और गुजरात में 15 अक्टूबर तक मानसूनी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-NCR में हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। वीकेंड पर बादल छा सकते हैं, लेकिन ज्यादातर समय मौसम साफ रहने से सर्दी फिजाओं में घुलेगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी परेशान नहीं कर रही है। हवा में काफी नमी है। अब मौसमी गतिविधियां खत्म होने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। Aaj Ka Mousam
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई होने ही गर्मी भी अपने घर लौट गई है। IMD के मुताबिक, अब सर्दियों का दौर शुरू हो जाएगा। अब अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड के हिस्सों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बरेली, मथुरा, बागपत, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में मौसम शुष्क रहेगा, लोगों को सुबह-शाम गुलाबी सर्दी परेशान करेगी। खासकर, सुबह वातावरण में कोहरा छाया नजर आएगा। Aaj Ka Mousam
बिहार में आज का मौसम
बिहार में अगले 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर के बाद एक बार फिर से बादलों की आवाजाही का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में तापमान में स्थिरता रहेगा, जिससे ठंडक महसूस होगी। Aaj Ka Mousam
अगले 5 दिन तक करीब 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो सर्दी का मीटर और बढ़ेगा। हालांकि, दिन में धूप भी परेशान कर सकती है। Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने सिहरन बढ़ा दी है। खासकर, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक तौर पर बादलों के छाए रहने, हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान सामान्य है। Aaj Ka Mousam
लेकिन, सुबह शाम न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी की ओर मौसम बढ़ रहा है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। IMD ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान गिरेगा और ठंडी बढ़ेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है। Aaj Ka Mousam
मुंबई में आज का मौसम
महाराष्ट्र के 34 जिलों में बारिश के कारण न्यूनतम तापमान गिरा है, जिससे सर्दी महसूस हो रही है। राज्य के मराठवाड़ा और विदर्भ में मौसमी गतिविधियों के कारण कुछ परेशानियां हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो सकती है, जिससे मुंबई समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान कम होगा। कमोबेश मौसम के यही हाल गुजरात और गोवा के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिलेंगे। Aaj Ka Mousam
आंध्र प्रदेश में आज का मौसम
दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में मौसमी बादल बरस रहे हैं, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। उधर, आंध्र प्रदेश स्थित कलावगुंटा बांध के इलाकों में भारी बारिश के कारण डै जल प्रवाह में और वृद्धि होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam
लिहाजा, तमिलनाडु में पोन्नई नदी के किनारे बसे गांवों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। इसी प्रकार केरल, कर्नाटक और अंडमान समेत अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।