{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Mousam: आज देश के इन 11 राज्यों में बारिश की चेतावनी! देखें IMD का नया अपडेट 

 
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 23 फरवरी को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट...

देश के अधिकांश राज्यों में गर्मी ने जहां दस्तक दे दी है, वहीं अब बारिश ने लोगों की टेंशन बढ़ाकर रख दी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दी है। इस बारिश के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। 

इस बार बारिश केवल उत्तर भारत ही नहीं, पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत में भी होने वाली है। वाहन चलाते समय भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। 

देश के 11 राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी से देश के 11 राज्यों में बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। जिन राज्यों में बारिश की चेतावनी है, उनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश,तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और 23 और 24 फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा 23 और 24 फरवरी को असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 23 से 26 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक दिल्ली में आज यानी 23 फरवरी को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं रहेगी। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और एक्यूआई 150 से नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन में गर्मी का ऐहसास होगा। 

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। वहीं, कई जिलों में तापमान बढ़ने वाला है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बागपत, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बांदा, बदायूं, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, जौनपुर, झांसी, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर शामिल हैं। 

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक बिहार में फिलहाल बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। अब तापमान तेजी से चढ़ने वाला है। कई जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। बिहार के जिन जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है उनमें पटना, गया, औरंगाबाद, किशनगंज, कैमूर, गोपालगंज, जमुई, नवादा, नालंदा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, मुंगेर , दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और भागलपुर शामिल हैं। 

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 23 और 24 फरवरी को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली शामिल हैं। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भी 23 फरवरी को बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है उनमें चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, धर्मशाला शामिल हैं। वहीं, मनाली के आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 

गुजरात में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अहमदाबाद में आज और आज मौसम साफ रहेगा।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अधिकतर जिलों अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ जिलों में गर्मी बढ़ने वाली है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर, भरतपुर, डीडवाना, सीकर, फलौदी और गंगापुर सिटी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 23 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है उनमें रीवा, सतना, शहडोल, मंडला, बालाघाट, कटनी और जबलपुर शामिल हैं। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दार्जिलिंग, , जलपाईगुड़ी, आजिम्पोंग और अलीपुरद्वार में भी हल्की बारिश हो सकती है।