{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Mousam: आज इन 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट ! देखें देशभर का मौसम पूर्वानुमान 

 
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। सुबह-शाम के वक्त ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दिन में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार (IMD), जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर देश के अन्य इलाकों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई है। 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, रात के समय घना कोहरा रहेगा। इस दौरान 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 11 और 12 फरवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन के समय में तेज धूप निआजने से दिन में कुछ खास ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। 

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी ठंड का असर कम होने लगा सकता है। IMD के अनुसार, मौसम में फिलहाल कोई बड़ी मौसम गतिविधी नहीं दिख रही है। हालांकि 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। 

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में अभी भी कड़ाके की ठंड हो रही है। IMD के अनुसार, राजस्थान में अगले 7 दिनों तक कोई बड़ी मौसम गतिविधी होने की संभावना है। प

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को फिर से हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कई इलाकों में व्यापक बर्फबारी, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और तेज हवाएं चल सकती हैं।