Aaj Ka Mousam 10 May : हरियाणा-राजस्थान समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। चलिए जानते है आज 10 मई रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी से त्राहिमाम मचा हुआ है। वहीं भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत के यूपी, पंजाब, दिल्ली समेत 16 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कई दिनों तक लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। Aaj Ka Mousam 10 May
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत हैं, जिसका असर दक्षिण और पूर्वी भारत के मौसम पर दिख सकता है। जिसके असर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में बारिश के साथ आंधी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सात दिनों भारी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम थोड़ा गर्मी प्रतीत हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 मई से एक नया वेस्टर्मड डिस्टर्बेंस का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली (9 से 11 मई- आंधी-बारिश की संभावना): मौसम विभाग के अनुसार, 10 मई को राजधानी के आसमान साफ रहेंगे। लेकिन 11 मई से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। 11 और 12 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 10 May
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (10 से 14 मई- गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट): उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं राजधानी लखनऊ में 12-13 मई को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि प्रयागराज में 13 मई को हल्की बूंदाबांदी होगी, जिससे उमस बढ़ सकती है। Aaj Ka Mousam 10 May
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (10 से 15 मई- आंधी-बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग ने बिहार में 9 से 15 मई तक कई इलाकों में भीषण आंधी-बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, राजधानी पटना में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जबकि पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और औरंगाबाद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam 10 May
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड (10 से 15 मई- बारिश-बिजली की चेतावनी): मौसम विभाग ने झारखंड में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाग में में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (10 से 14 मई- ओलावृष्टि की चेतावनी): उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जबकि पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। Aaj Ka Mousam 10 May
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (10 से 14 मई): मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी 11 से 14 मई के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। शिमला, मनाली में तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि धर्मशाला, मंडी, कांगड़ा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (10-12 मई- राज्य में लू का अलर्ट): राजस्थान में आने वाले दिनों में दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा। पश्चिमी राजस्थान में लू चलेगी, जबकि पूर्वी हिस्सों में 12 मई के बाद आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर, उदयपुर, कोटा में 12 से 14 मई के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि जोधपुर और बीकानेर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 10 May
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (10 से 13 मई- आंधी-बारिश का अलर्ट): IMD ने मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। पश्चिमी हिस्सों में 12 और 13 मई को लू का असर भी देखने को मिल सकता है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि इंदौर में गर्म हवाओं से मौसम बदलेगा।