Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी बरसात ?
वहीं झारखंड, बिहार और यूपी में अगले सप्ताह से अपना रौद्र रूप दिखाएगा। उत्तर और पूर्वी भारत के 13 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
आज छाएंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार यानी 13 दिसंबर को दिल्ली में आसमान में काले बादल छा सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के मनाली और शिमला में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल छाए रहेंगे। Aaj Ka Mousam
देश के 13 जिलों में घन कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा, बहराइच, उन्नाव, बरेली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और हिमाचल के मनाली और शिमला में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से हल्का धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। सुबह के समय ठंडी हवा चलने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
यूपी में भी मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 12 दिसंबर को कुशीनगर, बरेली, अयोध्या, अमेठी, उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे। आगरा, अलीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा पड़ सकता है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग ने दृश्यता प्रभावित होने के कारण लोगों को सुबह यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, सीमांचल इलाकों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। कटिहार, अररिरया, किशनगंज, पूर्णिया के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड में आज यानी 12 दिसंबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग में तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। जिसके चलते यहां बहने वाले गदेरे और झरने बुरी तरह से जम गए हैं। बारिश नहीं होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लगातार पाला गिरने से तापमान में गिरावट आई है।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण रांची के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को अब आग सेकने की नौबत आ गई है। सुबह और शाम के समय लोगों को जलावन के पास बैठा देखा जा रहा है।
कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग ने कहा कि 12 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में घाटी के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की धुंध छाई रहने का अनुमान है।