{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 6 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, देखें नई रिपोर्ट  

 
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 6 मार्च को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, इसको लेकर IMD ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। आइए जानते है नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें आज 6 मार्च के मौसम की पूरी रिपोर्ट...

उत्तर भारत के शहरों में अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है। पहाड़ों पर भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। Aaj Ka Mousam

4 राज्यों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 7 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी के अलावा हल्की बारिश का अनुमान।

उत्तराखंड में 8 से लेकर 10 मार्च तक बर्फबारी और बारिश का अलर्ट। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च तक बर्फबारी के साथ-साथ हल्की बारिश की भी संभावना।

कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहने की संभावना जताई गई है।

गुजरात और आंध्र प्रदेश में 6 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम का अनुमान। Aaj Ka Mousam

मन्नार की खाड़ी के करीब दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, अलीगढ़, आजमगढ़, बलिया, बरेली, बदायूं, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, बलरामपुर, गोंडा, अमेठी, बाराबंकी, बागपत, कानपुर, लखनऊ और बिजनौर में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 6 मार्च से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम में किसी बड़े बदलाव या खराब मौसम की चेतावनी नहीं दी गई है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन के समय धूप तेज रहने और रात के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। Aaj Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

यूपी में आज मौसम सामान्य रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक दोपहर में अचानक से गर्मी बढ़ेगी। 

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार वर्तमान में गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। Aaj Ka Mousam

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD ने अगले दो दिनों में पूरे तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि मौजूदा वायुमंडलीय स्थितियों के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मन्नार की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

9 मार्च तक पश्चिमी घाट के जिलों और दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज बारिश की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन इस दौरान इन क्षेत्रों के कुछ छिटपुट इलाकों में बारिश पड़ सकती है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर 10 मार्च को मध्यम वर्षा हो सकती है।