हरियाणा में पूर्व IPS ने अभय सिंह चौटाला से मांगी माफी, पुलिस चौकी में 39 छित्तर मारने का लगाया था आरोप
हरियाणा के पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने सोमवार को पत्र लिख कर लिखित में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से माफी मांग ली। कुछ दिन पहले ही राम सिंह यादव ने चौधरी अभय सिंह चौटाला पर पुलिस चौकी में 39 छित्तर मारने के अनर्गल आरोप लगाए थे।
अभय चौटाला ने भेजा था 100 करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसके लिए राम सिंह यादव, ध्रमेंद्र कंवारी और हरियाणा न्यूज की प्रतिमा दत्ता समेत कई लोगों को 100 करोड़ रूपए की मानहानि के लीगल नोटिस दिए थे। जिसके बाद राम सिंह यादव ने आज लिखित में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि यह सब एक षडय़ंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया था। इस षडय़ंत्र में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य कई लोग शामिल थे। आज के दिन प्रदेश में इनेलो के बढ़ते ग्राफ और लोगों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से सभी घबराए हुए हैं।
मुझे बदनाम करने की रची गई थी साजिश- अभय
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी अनेकों बार उन्हें बदनाम करने की साजिशें रची जा चुकी हैं। लेकिन सच्चाई को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता और आज पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने माफी मांग कर यह साबित कर दिया है कि उनके बारे में आजतक जो भी अफवाहें उड़ाई गई हैं वो सभी मनगढंत और निराधार बातें हैं। उन्होंने कहा कि और भी लोग जो इस षडय़ंत्र में शामिल थे और जिनको लीगल नोटिस भेजे जा चुके हैं अगर उन्होंने भी सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा।
माफीनामा नोटिस