{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

 

 Haryana News : हरियाणा के सूरजकुण्ड में मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान 11 मार्च को सरूरपुर में हुई ज्वेलरी शॉप लूट मामले आरोपी धर्मवीर घायल हो गया.

पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी पर मर्डर और लूट जैसे 11 मामले दर्ज है. 

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि सरूरपुर गांव के सैनी चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर हुई लूट के मामले में यह आरोपी वांछित चल रहा था।
पुलिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से पूछताछ करेगी। इनकाउंटर की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।