Haryana: हरियाणा राज्यसभा क्रॉस वोटिंग विवाद, अपने पक्ष में कांग्रेस विधायकों ने दी ये सफाई
मिली जानकारी के अनुसार, क्रॉस वोटिंग के आरोप झेल रहे 5 विधायकों में से दो (शैली चौधरी और एक अन्य विधायक) ने लिखित जवाब में साफ किया है कि उन्होंने पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान किया था और कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पूर्व संसदीय सचिव और शैली चौधरी के पति रामकिशन गुर्जर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शैली चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि वोट डालने के बाद यह वोट भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाया गया था, जैसा कि पार्टी नियमों के तहत किया जाता है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, रामकिशन गुर्जर ने कहा, जब वोट दिखाया गया था, उस दौरान सत्तापक्ष की ओर से उस वोट पर आपत्ति भी जताई गई थी। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद होने की बात कही गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दोनों विधायकों ने अपने जवाब में खुद को पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की क्रॉस वोटिंग नहीं की है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब पार्टी नेतृत्व इन जवाबों का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई तय करेगा।