मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में की अनेक घोषणाएँ
चण्डीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी की नई सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में अनेक घोषणाएँ की। मुख्यमंत्री ने दादरी के विधायक सुनील सांगवान द्वारा रखी गई मांगों को मंजूर करते हुए कहा कि दादरी में स्ट्रांग वाटर की निकासी के लिए लोहारू फीडर या बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी नदी से ड्रेन नंबर 8 तक 76 करोड़ 60 लाख की लागत से ओपन ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार सहुवास, फतेहगढ़ माइनर का नवीनीकरण और रीमॉडलिंग किया जाएगा। गांव खातीवास, जयश्री, कोलहावास, कमोद, रावलधी, मिश्री और घीकाड़ा के लिए कमोद माइनर की रीमॉडलिंग की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बौन्द कलां, कलानौर खुर्द, गुडान और कटेसरा गांव के लिए बौन्द डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास किया जाएगा। डूडीवाला किशनपुरा, रामपुर, डूडीवाला नंदकरण, डोहका दीना गांवों की फिरनियों को पक्का करने का काम किया जाएगा।
इसी प्रकार दादरी में जिला परिषद भवन का निर्माण किया जाएगा और सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी में पीजी कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा और रानीला गांव में जमीन उपलब्ध होने पर गांव को महाग्राम योजना में शामिल किया जाएगा। शहर में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए कालियाना गांव में जल निकासी के लिए दादरी से कलियाणा तक वर्षा जल निकासी का प्रबंध किया जाएगा। इसी प्रकार दादरी केंद्रीय सहकारी बैंक की फीजिबिलिटी चेक करके उसकी स्थापना की जाएगी। छपार गांव को उप तहसील बनाने की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना होने के पश्चात छपार गांव को तहसील बनाने का प्रस्ताव कमेटी के पास भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारंगपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद अमित सांगवान के नाम पर किया जाएगा। रणकोली गांव में जमीन उपलब्ध होने पर नए सरकारी आईटीआई व मिनी बस स्टैंड की स्थापना की जाएगी। समसपुर गांव में वृद्ध आश्रम का निर्माण करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चरखी दादरी में प्ले स्कूलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण व मरम्मत करने का काम किया जाएगा। भागेश्वरी व अचिना गांव में जमीन उपलब्ध करवाने पर खरीद केंद्रों का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी हल्के में 5 करोड की लागत से हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की विभिन्न सड़कों की मरम्मत की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दादरी के सेक्टर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सतपाल सांगवान के नाम पर पार्क बनाने की घोषणा की।
इसी प्रकार पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के नाम पर दादरी में एक खेल स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दादरी शहर के प्रमुख चौकों समसपुर चौक, रावलधी चौक, दादरी बायपास चौक, बाईपास पर घीकाड़ा चौक, कल्याण मोड़ चौक, कॉलेज रोड़ चौक, महेंद्रगढ़ चौक व महेंद्रगढ़ चुंगी चौक के सौंदर्यकरण के लिए 2 करोड रुपए देने की घोषणा की। इसी प्रकार शहर में स्मार्ट रोड़ बनाने के लिए रविदास बस्ती से सरदार झाड़ू सिंह चौक, बाल्मीकि बस्ती, बड़वाना गेट से वापस सरदार झाड़ू सिंह चौक, व परशुराम चौक और आदर्श धर्मशाला चौक, ओल्ड कॉलेज रोड़ के निर्माण के लिए 32 करोड 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
दादरी बाईपास को फोरलेन किया जाएगा
इसी प्रकार दादरी में न्यायिक परिसर के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा। दादरी बाईपास को फोरलेन करके चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिकोना पार्क से परशुराम चौक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दादरी विधानसभा की लोक निर्माण विभाग की विभिन्न सड़कों के निर्माण व सुदृढ्रीकरण के लिए 14 करोड़ 47 लख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इन सड़कों में समसपुर से खातीवास सड़क, बौन्द से मालपोस सड़क, घीकाड़ा से घीकाडा स्कूल सड़क, मालपास स्कूल संपर्क सड़क, रानीला बाईपास सड़क, अचीना से बिगोवा सड़क, सरूपगढ़ से सांतौर सड़क, कनहेटी से भगवी सड़क, ढाणी फोगाट सड़क, बिरही खुर्द से पांडवान सड़क शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दादरी की 162 किलोमीटर की लंबाई की 105 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसी प्रकार दादरी विधानसभा की 80 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों के लिए 233 करोड़ 83 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा के 25 किलोमीटर के खेतों के रास्तों को पक्का करने का काम किया जाएगा। उन्होंने दादरी के ग्रामीण विकास के लिए 5 करोड रुपए की राशि व दादरी बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह द्वारा रखी गई सभी मांगों की फीजिबिलिटी चेक करवा कर उन पर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दादरी हल्का से संबंधित 540 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चण्डीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी की सब्जी मंडी में आयोजित विकसित दादरी रैली में 540 करोड़ 98 लाख रूपए की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने, सडक़ नेटवर्क के विस्तार तथा जनसुविधाओं में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने 230 करोड 66 लाख रूपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और 310 करोड 32 लाख रूपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय भवन, चरखी दादरी 7207.53 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), जिला स्तरीय स्टेडियम (समसपुर) 2079.88 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), खरीद केंद्र, गांव बौद खुर्द 243.57 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बाल भवन, चरखी दादरी 1253.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), 12 ज्योतिर्लिंग थीम पार्क एवं तालाब, राम बाग, पांडवान जल आपूर्ति योजना विस्तार 453.83 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बिरही कलां जल आपूर्ति योजना विस्तार 342.29 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), चरखी जल आपूर्ति योजना विस्तार 1467.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), भागवी जल आपूर्ति योजना विस्तार 758.25 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), इमलोटा जल आपूर्ति योजना विस्तार 1039.80 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूडीवाला किशनपुरा व नंदकरण एफएचटीसी (जल जीवन मिशन) 843.44 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), चम्पापुरी-1 जल कार्य 3920.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कपूरी-2 जल कार्य 1596.33 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), फोगाट स्वतंत्र नहर आधारित जल कार्य 614.38 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), रावलधी जल आपूर्ति योजना विस्तार 583.99 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) और बौंद कला में एसडीओ कार्यालय व रिहायसी मकान 662.35 लाख (सिंचाई विभाग) का उद्घाटन किया।
उन्होंने शहीद दलबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन चरखी दादरी 557.29 लाख रुपये (हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन), रोहतक रोड (चरखी दादरी से खरड़ी मोड़) चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण 6688.98 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), कृषि भवन (कृषि कार्यालय) 2083.58 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), मेजबान चौक से भिवानी बाईपास सडक़ निर्माण 1447.02 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), फूलों वाला खेत ग्रीन बेल्ट विकास 91.75 लाख रुपये (नगर परिषद), सिंचाई भवन, चरखी दादरी 508.86 लाख रुपये (सिंचाई विभाग), समसपुर से भागवी सडक़ निर्माण 113.51 लाख रुपये (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड), बिरही कलां से दोहक़ा सडक़ निर्माण 255.84 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), पॉली-क्लिनिक, समसपुर 1111.83 लाख रुपये (पशुपालन विभाग) दादरी से सांवड पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण 4694.69 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), आईटीआई भवन, सातोर 1180.00 लाख रुपये (कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग), मोरवाला जल आपूर्ति योजना सुदृकरण 499.46 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), घिकाड़ा जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 599.07 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कनेहटी जल आपूर्ति योजना उन्नयन 305.00 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), कमोद समूह (कमोद व जयश्री) जल आपूर्ति विस्तार 768.51 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), झिंझर जल आपूर्ति योजना नवीनीकरण 707.93 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), बास मुस्तिल रानीला जल आपूर्ति योजना उन्नयन 555.96 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), लोहरवाड़ा जल आपूर्ति योजना उन्नयन 574.63 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), साहुवास जल आपूर्ति योजना विस्तार 259.01 लाख रुपये (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग), डूंगर वाली खाड़ी सौंदर्यीकरण व पार्क विकास 626.00 लाख रुपये (लोक निर्माण विभाग भवन एवं सडक़), सहकारी बैंक शाखा भवन, चरखी दादरी 290.00 लाख रुपये और बधवाना डिस्ट्रीब्युटरी की रिमॉडलिंग का कार्य 4385.05 लाख रूपये (सिंचाई विभाग) का शिलान्यास किया।
नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज हित को समर्पित रहा है महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन- मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म-चिंतन और समाज हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने आंदोलनों के माध्यम से समाज में जागृति लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए नारी सशक्तिकरण के विचार को मजबूत कर रहे हैं।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा आज गोहाना में महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म भले ही एक साधारण परिवार में हुआ, लेकिन शुरुआती जीवन में आई चुनौतियां उनकी शिक्षा, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नहीं रोक पाई। उनका जीवन यह दर्शाता है कि मानव जीवन में भले ही कितनी परेशानी आएं, लेकिन इंसान को मेहनत करते हुए ज्ञान हासिल करना चाहिए, ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का विचार था कि ज्ञान किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं, बल्कि ऐसी शक्ति है जिसे सभी में सांझा किया जाना चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में लड़कियों और वंचितों के लिए उस समय स्कूल खोलने की बात कही, जब समाज के एक बड़े हिस्से को शिक्षा से वंचित रखा जाता था।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार को देश में बीते 11 सालों से लागू कर रहे हैं। आज केंद्र व हरियाणा की सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बना रही है जिसमें युवा सवाल पूछें, नई चीज सीखें और अनुसंधान के लिए प्रेरित हों। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन आज भी समाज को यह संदेश देता है कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाया जा सकता है।
इस मौके पर डॉ. अरविंद शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले चौक के सौंदर्यीकरण के लिए स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
किसान की फसल का एक एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबैन अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा
चंडीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित तथा किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहल लागू की है। इनसे फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी तथा किसानों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। उन्होंने किसानों से मंडी में गेहूं लेकर आने, फसल बेचने और पेमेंट सहित अन्य पहलुओं के बारे में बातचीत की। इस बीच किसानों ने प्रदेश सरकार की तारीफ की और कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सामने गेहूं बेचने वाले हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। दौरे के वक्त मुख्यमंत्री मंडी में स्थित पूर्व चेयरमैन श्री डिम्पल सैनी की दुकान पर भी पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी का अनाज मंडी बाबैन में पहुंचने पर उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, कार्यालय प्रभारी श्री कैलाश सैनी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है। इस व्यवस्था के तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे फसल सत्यापन प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बन रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और सुव्यवस्थित ढंग से खरीद कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने खरीद प्रणाली में व्यापक सुधार लागू किए हैं तथा प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की मंडियों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, एसडीएम श्री अनुभव मेहता, चेयरमैन श्री जसविंद्र सिंह, श्री जयभगवान शर्मा डीडी, प्रदेश सचिव श्री राहुल राणा, प्रधान श्री जितेंद्र खैरा, मार्केट कमेटी सचिव श्री गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।
प्रदेश को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों पर चलकर हरियाणा बनेगा शिक्षित और आत्मनिर्भर: मुख्यमंत्री
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत
चंडीगढ़, 11 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रदेश को शिक्षित, स्वस्थ, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन और उनके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जो समानता, न्याय और भाईचारे पर आधारित हो।
मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन में सैनी सभा, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह एवं सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा रखी सावित्रीबाई ज्योतिबा फुले कॉलेज ऑफ नर्सिंग खोले जाने की मांग को पूरा करने तथा स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रुपये संस्था को देने की घोषणा भी की। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों की सुविधा के लिए मथाना-बाबैन मार्ग को 13.38 करोड़ की लागत से 7 मीटर चौड़ा करने की घोषणा भी की।कार्यक्रम के आयोजक एवं सैनी सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान श्री गुरनाम सिंह सैनी ने इन मांगों के अलावा जो मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखा, उन्हें भी पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। वहीं, हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने स्वयं तथा कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी की तरफ से 11-11 लाख रुपये संस्था को देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बड़े ही गर्व और गौरव की बात है कि आज हम ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने अपने विचारों, अपने संघर्षों और अपने कर्मों से भारत के सामाजिक इतिहास को नई दिशा दी। इस पावन अवसर पर मैं महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। यह राज्यस्तरीय समारोह सामाजिक जागरण, शिक्षा और समानता के उस संकल्प को पुनर्जीवित करने का अवसर है, जिसे महात्मा फुले जी ने अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। ऐसे महापुरुषों, संतों और महात्माओं के संदेश को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सरकार उनकी जयंती राज्य स्तर पर मनाती है। इसके लिए सरकार ने ‘संत-महापुरुष विचार प्रसार एवं सम्मान योजना’ चलाई हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की आधारशिला भी रखी गई है। शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का जो सपना महात्मा फुले ने देखा था, यह संस्थान उसी सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर, राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सैनी शिक्षा समिति की समाज के उत्थान के लिए निरंतर किए जा रहे कार्य की सराहना भी की।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन उस दौर में एक क्रांति की तरह था, जब हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय समाज में अनेक कुरीतियों, रूढ़ियों और अंधविश्वासों का प्रचलन था। उन्होंने इन कुरीतियों को पहचाना और उनके खिलाफ डटकर संघर्ष किया। बाल विवाह, छुआछूत, जातिगत भेदभाव और महिलाओं की अशिक्षा जैसे मुद्दों पर उन्होंने जो आवाज उठाई, वह उस समय किसी साहसिक क्रांति से कम नहीं थी। उन्होंने अपने कर्मों से यह सिद्ध किया कि समाज में बदलाव केवल विचारों से नहीं आता, बल्कि साहस और निरंतर प्रयासों से आता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत थी शिक्षा में उनका अटूट विश्वास। उनका मानना था कि यदि समाज को बदलना है, तो सबसे पहले शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचाना होगा। यही कारण था कि उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले जी के साथ मिलकर पुणे में देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया। यह केवल एक स्कूल नहीं था, बल्कि यह उस समय के सामाजिक अंधकार के खिलाफ जलाया गया एक दीपक था। आज जब हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ,