पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न : डीसी
May 10, 2026, 23:51 IST
झज्जर, 10 मई। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला में पंचायत राज संस्थाओं तहत रविवार को खंड बेरी के गांव धांधलान तथा बादली खंड के गांव बाढ़सा में सरपंच पद और बहादुरगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य वार्ड-14 के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिनभर मतदाताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई।
बेरी के बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि खंड के गांव धांधलान में तीन बूथों के कुल 2712 मत थे, जिनमें से 2017 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया । उन्होंने बताया कि सरपंच पद के उम्मीदवार विजय कुमार ने कुल 1171 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी अभिषेक ने 826 मत प्राप्त किए।
बॉक्स
धर्मवीर सिंह गांव बाढ़सा के सरपंच निर्वाचित
बादली के बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने बताया कि खंड बादली के गांव बाड़सा में कुल 3449 मतों में से 2230 मत पोल हुए हैं। सरपंच पद के उम्मीदवार धर्मवीर ने कुल 1172 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही चुनावी मैदान में रहे प्रत्याशी सुखबीर को 701, संदीप को 144, जसवंत को 82, सतबीर सिंह को 41, बालकिशन को 39 दीपक को 24, मनोज कुमार को 18, रमेश कुमार को 04 तथा नोटा को 05 मत मिले।
उन्होंने बताया कि चुनाव में पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।
राजवीर सिंह पंचायत समिति बहादुरगढ़ के सदस्य निर्वाचित
वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति वार्ड-14 के लिए भी मतदान कराया गया। वार्ड के मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मतदान में विशेष रुचि दिखाई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में राजवीर सिंह ने 1316 वोट लेकर जीत दर्ज की,वहीं नवीन राठी को 1005 वोट मिले। प्रशासन की ओर से पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। निर्वाचित राजवीर सिंह को तहसीलदार सुदेश मेहरा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बेरी,बाढ़सा औऱ पंचायत समिति सदस्य बहादुरगढ़ के लिए हुए चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।