{"vars":{"id": "128336:4984"}}

पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए हुए उप-चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

 

सिरसा, 10 मई। जिला में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के लिए रविवार को हुए उप-चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी मतदान केंद्रों पर सायं 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मतदान के उपरांत मतगणना की गई।

खंड डबवाली के गांव बिज्जूवाली के वार्ड नंबर 2 में पंच पद के लिए 87.05 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं खंड ऐलनाबाद के गांव चिलकनी ढाब में सरपंच पद के लिए 95.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा खंड रानियां के गांव धमोड़ा थेड़ी में सरपंच पद के लिए 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। नव-निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची में खंड डबवाली के गांव बिज्जूवाली से पंच वार्ड नंबर 2 पर सचिन ने जीत हासिल की, उन्हें 170 मतों में से 95 मत प्राप्त हुए।

खंड ऐलनाबाद के गांव चिलकनी डाब से सरपंच पद पर राकेश कुमार निर्वाचित हुए, उन्हें कुल 1826 मतों में से 926 मत मिले। वहीं खंड रानियां के गांव धमोड़ा थेड़ी से मनजीत कौर सरपंच पद पर विजयी हुई, उन्हें कुल 1132 मतों में से 511 मत प्राप्त हुए।