{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 हरियाणा के नई प्रशासनिक तस्वीर में महिलाएं अधिकारी सबसे आगे

  Women DC Haryana: हरियाणा में प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण बनकर उभर रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 7 जिलों में महिला आईएएस अधिकारी उपायुक्त (डीसी) के रूप में तैनात हैं। यानी लाखों लोगों से जुड़े प्रशासनिक फैसले अब महिला अफसरों के नेतृत्व में लिए जा रहे हैं। हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है।
 
अब हाल ही में चरखी दादरी में मनदीप कौर और जींद में वैशाली शर्मा को डीसी नियुक्त किया गया। महिला डीसी की बढ़ती संख्या का सामाजिक स्तर पर भी असर दिखाई दे रहा है।  गांवों और कस्बों में अब लोग महिला अधिकारियों को सीधे प्रशासनिक नेतृत्व करते देख रहे हैं। इससे युवतियों में सिविल सेवा के प्रति आकर्षण बढ़ा है और सरकारी नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी को नई मजबूती मिली है।

इन जिलों में महिला डीसी अधिकारियों की तैनाती

 चरखी दादरी में मनदीप कौर, झज्जर में वर्षा खांगवाल, जींद में वैशाली शर्मा, कैथल में अपराजिता, महेंद्रगढ़ में अनुपमा अंजलि, यमुनानगर में प्रीति, सोनीपत में नेहा प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी महिला अफसर प्रशासनिक नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। लगातार बढ़ती यह संख्या हरियाणा की अफसरशाही में बदलते ट्रेंड का संकेत मानी जा रही है।

महिला अधिकारी अब केवल सामाजिक योजनाओं तक सीमित नहीं 

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं विधायी और प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार का कहना है कि महिला अधिकारी अब केवल सामाजिक योजनाओं या महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों तक सीमित नहीं हैं। वे कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की मॉनिटरिंग, भ्रष्टाचार नियंत्रण और जन शिकायतों के समाधान जैसे कठिन विषयों पर भी मजबूत फैसले ले रही हैं।