Haryana News: हरियाणा में महिला कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब ले सकेंगी इतनी छुट्टियां
Haryana News: हरियाणा के विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहीं महिला कर्मचारी के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एक महीने में दो कैजुअल लीव (CL) मिल सकेगी। इससे पहले इन महिला कर्मचारियों को सिर्फ 10 कैजुएल लीव मिलती थीं, अब सैनी सरकार ने इन्हें बढ़ाकर 10 से 22 कर दिया है।
दरअसल, प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विभाग की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह छुट्टियां पहले से मिल रही 10 दिन की मेडिकल लीव के एक्सट्रा होंगी। यह आदेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत तैनात सभी महिला कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा।
खबरों की मानें, तो वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2.7 लाख नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ लगभह 1 लाख 28 हाजर कांट्रेक्चुअल कर्मचारी कार्यरत हैं। कुल कांट्रेक्चुअल कर्मचारियों में करीब 38,700 महिला कर्मचारियों है। ऐसे में सरकार के इस आदेश ने इन सभी महिलाओं को फायदा होगा।