सोनीपत में ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे इलाके में फैलाई दहशत
मामूली कहासुनी बड़ी घटना में बदली
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में कोट मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय विजय और उनकी 47 वर्षीय पत्नी सुनीता टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 के प्रथम तल पर शिफ्ट हुए थे। वहीं, मूल रूप से गांव बड़ौली निवासी 32 वर्षीय स्वाति फ्लैट नंबर 1431 के द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12:10 बजे फ्लैट नंबर 1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई। ब्रह्म प्रकाश मूल रूप से झज्जर के गांव दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। देखते ही देखते यह मामूली विवाद बड़े झगड़े में बदल गया।
तीन लोगों को मर्डर कर आरोपी मौके से हुआ फरार
आपस में विवाद बढ़ने पर ब्रह्म प्रकाश ने विजय, सुनीता और स्वाति पर लोहे की राड व धारदार हथियारो से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में तीनो गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगो ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनो शवों को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कराने में जुटी हुई है।