{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के 11 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सावधान कल से शुरू हो रहा है नौतपा

Haryana Weather Update:हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भंयकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी इतनी अधिक भयानक है कि दोपहर होते ही शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, इसके साथ ही लू (हीटवेव) ने तो जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच 25 मई यानि की कल से नौतपा की शुरुआत होने वाली है। नौतपा में आसमान से अंगारे की तरह गर्मी बरसेगी। इस समय तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, उल्टी-दस्त और तेज बुखार जैसी समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए बिना किसी जरूरी काम के दोपहर के वक्त घर से बाहर ना निकलें।
 

 Haryana Weather Update: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भंयकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी इतनी अधिक भयानक है कि दोपहर होते ही शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, इसके साथ ही लू (हीटवेव) ने तो जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच 25 मई यानि की कल से नौतपा की शुरुआत होने वाली है। नौतपा में आसमान से अंगारे की तरह गर्मी बरसेगी। इस समय तापमान सामान्य से अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे मौसम में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने, उल्टी-दस्त और तेज बुखार जैसी समस्याएं अधिक बढ़ जाती हैं। इसलिए बिना किसी जरूरी काम के दोपहर के वक्त घर से बाहर ना निकलें।

मौसम विभाग ने हरियाणा के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों में आज से ही लू का प्रकोप बढ़ने की बात कही है। जिन 11 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है, उनमें महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह 11 बजे के बाद से ही लू चलनी शुरू हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

बीते 24 घंटों में रोहतक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में भी पारा 44 डिग्री के आसपास मंडरा रहा है। हालांकि, कल कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी से मामूली राहत जरूर मिली थी, लेकिन वह नाकाफी साबित हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 27 मई तक मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद 28 और 29 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश होगी, जिससे तपते हरियाणा को थोड़ी राहत मिल सकती है।