हरियाणा वन विभाग में अधिकारियों का तबादला, सुरेंद्र डांगी को बनाया गया गुरुग्राम के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर
Haryana Forest Department Officers Transfer: हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से कई वन विभाग के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
पर्यावरण,वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आईएफएस अधिकारी सुभाष चंदर यादव को गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट और हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर के पद से मुक्त करते हुए केवल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (वाइल्डलाइफ) की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि राज कुमार को गुरुग्राम साउथ सर्कल के कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें गुरुग्राम के डीसीएफ पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।
दूसरी ओर भूपिंदर सिंह को अंबाला नॉर्थ सर्कल से स्थानांतरित कर कैथल का डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेंद्र डांगी को गुरुग्राम का नया डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर बनाया गया है।