{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में टीबी मरीजों के लिए विशेष पोषण सहायता वाहन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: देश को तपेदिक (टीबी) से मुक्त करने के संकल्प को और मजबूत करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल और  मिशन चेतना फाउंडेशन प्रमुख सुश्री मनीषा चौधरी ने आज पंचकुला से बाल टीबी मरीजों के लिए विशेष, फोर्टिफाइड पोषण आहार पैकेट ले जा रहे एक समर्पित वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
 पोषण वितरण का यह महत्वपूर्ण अभियान टीबी मुक्त भारत अभियान (TBMBA ) के तहत 'निक्षय मित्र' पहल के अंतर्गत शुरू किया गया है। मिशन चेतना फाउंडेशन  और राइज अगेंस्ट हंगर इंडिया ने निक्षय मित्र के रूप में आगे आते हुए हरियाणा राज्य के तीन जिलो में 70 बाल टीबी मरीजों (उम्र 0-18 वर्ष) को 6 महीने की अवधि के लिए गोद लिया है  जिसमे पंचकुला के 20, अंबाला के 20 और यमुनानगर के 30 मरीज  हैं।

 इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मनीष बंसल ने कहा कि टीबी के सफल इलाज के लिए पर्याप्त पोषण बेहद बुनियादी जरूरत है। "टीबी के इलाज के लिए मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाना और दवाइयों का नियमित सेवन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इन युवा मरीजों के दैनिक आहार में वैज्ञानिक रूप से तैयार, पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को शामिल करके, हम इलाज बीच में छोड़ने की दर (डिफ़ॉल्ट रेट) को कम कर रहे हैं और मरीजों के तेजी से ठीक होने का रास्ता साफ कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से इस 'जनभागीदारी' आंदोलन से जुड़ने और टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है।

 कार्यक्रम में राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू, निक्षय मित्र पहल की राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रिया जायसवाल, स्टेट टीबी सेल के अधिकारी व कर्मचारी और एनजीओ के प्रतिनिधि  विशेष रूप से उपस्थित रहे।