भंयकर गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी, सोनीपत सिविल अस्पताल में बेहाल दिखे मरीज
सोनीपत: भीषण गर्मी के इस मौसम में सोनीपत सिविल अस्पताल में हालात बहुत खराब बने हुए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान और हीट वेव के बीच अस्पताल के ओपीडी के पंखे बंद पड़े हुए मिले। ऐसे में मरीजों की हालत गर्मी और उमस से खराब हो रही है गर्मी में उन्हें घंटों तक बैठना पड़ता। मरीज और उनके परिजन की हालत गर्मी से खराब हो रही है।
बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी
मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को झेलनी पड़ रही है, जो इलाज के लिए आते है, लेकिन यहां की अव्यवस्थाएं उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिला उपायुक्त द्वारा एक दिन पहले ही हीट वेव को लेकर गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग को पंखे, कूलर और पीने के पानी की व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन जमीनी हकीकत इन आदेशों से बिल्कुल उलट दिखाई दी। अस्पताल प्रशासन इस मामले में जवाब देने से बचता नजर आया। मीडिया के कैमरे देख अधिकारी दूरी बनाते दिखे और जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे।
मरीज गर्मी में तड़पने को मजबूर
सबसे बड़ी और सोचने वाली बात तो यह है कि अस्पताल जैसी जगह पर मरीज गर्मी और उमस में तड़पने को तैयार हैं। क्या यह अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है कि वो गर्मी के इस मौसम में मरीजों के लिए इंतजाम करवाए।