40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोग अब हरियाणा रोडवेज में मुफ्त कर सकेंगे सफर
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अब प्रदेश में 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 40 प्रतिशत तक के दिव्यांगता वाले लोग भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। हरियाणा परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 1 लाख 22 हजार दिव्यांग बसों में मुफ्त यात्रा कर पायेंगे।
बता दें कि इससे पहले साल 2007 में 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक सहित मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई थी। जिसे साल 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक विस्तारित किया गया। प्रदेश के दिव्यांगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी यह सुविधा दी जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। 2007 में 100 प्रतिशत दिव्यांगजनों को एक सहायक सहित मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की गई थी, जिसे वर्ष 2010 में चंडीगढ़ और दिल्ली तक विस्तारित किया गया। प्रदेश के दिव्यांगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि 100 प्रतिशत से कम दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को भी यह सुविधा दी जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है।
हरियाणा में विद्यार्थियों वर्गों, बुजुर्गाें और गरीब परिवारों सहित 42 श्रेणियों में लोगाें को मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाती है। राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो के माध्यम से लगभग 4108 बसों का संचालन करता है, जो प्रतिदिन करीब 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लगभग 6.03 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करती हैं।छात्र-छात्राओं, बुजुर्गाें और गरीब परिवारों सहित 42 श्रेणियों में लोगाें को मुफ्त या रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाती है। राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो के माध्यम से लगभग 4108 बसों का संचालन करता है, जो प्रतिदिन करीब 11.38 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लगभग 6.03 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करती हैं।