मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सीएम नायब ने दिया बधाई संदेश, गिनवाई उपलब्धियां
PM Modi Completes 12-Year Tenure: आज 26 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का 12 सालों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 26 मई 2014 को पहली पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नेतृत्व की सरकार में देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।
इस खास मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश दिया। सीएम सैनी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्र निर्माण की इस प्रेरणादायी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री को कोटिशः नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले 12 वर्षों में आपके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को विकास, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के नए शिखरों तक पहुंचाया है। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति से लेकर बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण तक, प्रत्येक क्षेत्र में भारत ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं।
आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत, निर्णायक और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस, सीमाओं की सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना ने देश को नई दिशा और नई पहचान प्रदान की है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि और अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर सुशासन को जन-जन तक पहुंचाया है। आपके नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र आज विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला बन चुका है।”