{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 अब गोहाना के लोगों को ड्रेन की बदबू और गंदगी से मिलेगा छुटकारा

  गोहाना: ड्रेन की गंदगी और बदबू से परेशान गोहाना वासियों को जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। बहुत ही जल्द शहर के ठीक बीचों बीच से गुजरने वाली ड्रेन नंबर- 8 को कवर कर उसके ऊपर भगवान परशुराम हेरिटेज पॉर्क और आधुनिक जॉगिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए औपचारिक प्रकिया शुरू हो गई है। 
 
29 मार्च को सीएम ने की थी घोषणा 

गोहाना में धन्यवाद और विकास रैली के दौरान 29 मार्च को  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ड्रेन को कवर करके हेरिटेज पार्क और जॉगिंग ट्रैक बनाने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा पर आधिकारिक कोड जारी हो गया है जिसके बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय की ओर से जिला नगर आयुक्त को पत्र जारी कर इस परियोजना को लेकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस  परियोजना के तहत गोहाना शहर में सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी तक ड्रेन को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा और इसके ऊपर भगवान परशुराम हेरिटेज पार्क और जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। लगभग 60 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर शहर की आबादी को एक नए हरित कॉरिडोर का तोहफा मिलेगा। मुख्यालय ने अधिकारियों को जल्द परियोजना की व्यवहारिक रिपोर्ट, रफ कास्ट एस्टीमेट और टिप्पणियां भेजने के निर्देश दिए हैं।

गोहाना की बढ़ेगी खूबसूरती 

ड्रेन के कवर होने से शहरवासियों को जहां बदबू और गंदगी से निजात मिलेगी। वहीं दूसरी ओर शहर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। शहरवासियों को सुबह- शाम सैर, व्यायाम और मनोरंजन के लिए आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।