हरियाणा में हजारों युवाओं के लिए खुले रोजगार के नए रास्ते, शुरू हुआ मारुति सुजुकी प्लांट का दूसरा चरण
बता दें कि साल 2022 अगस्त में ही यहां मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्लांट की शुरुआत हुई थी। पहला चरण बनने के बाद से यहां पर हर साल 2.5 लाख से अधिक कारों का निर्माण हो रहा है। कारों के निर्माण में हरियाणा देश का नंबर 1 राज्य है। अब वो दिन दूर नहीं जब कार निर्माण के मामले में हरियाणा एशिया में सबसे अग्रणी बन जाएगा।
भारत और जापान के सहयोग वाली मारुति सुजुकी का एशिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन संयंत्र सोनीपत के खरखौदा में लग चुका है। खरखोदा के अलावा मानेसर और गुरुग्राम में दो प्लांट हैं। साल 2030 तक यह क्षमता 10 लाख तक पहुंचेगी। वर्तमान में कंपनी खरखौदा प्लांट में कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और मिड एसयूवी विक्टोरिस का निर्माण कर रही है।
13 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खरखोदा IMT में मारुति सुजुकी ने करीब 900 एकड़ जमीन ली है। 800 एकड़ में कार और 100 एकड़ में टू- व्हीलर वाहनों का निर्माण होगा। 18 हजार करोड़ रुपए का निवेश मारुति सुजुकी करेगी। मारुति व इससे संबद्ध इकाइयों से यहां 13 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं, इस क्षेत्र में तेजी से जमीनों के भाव में तेजी आएगी।