{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत और अधिक सितम करेगी गर्मी

Nautapa 2026:आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, यह 2 जून तक रहेगा। आमतौर पर इस समय तापमान में अधिक वृद्धि हो जाती है और गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से यह पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। वैसे मानसून प्रणाली पर प्रभाव नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से यह पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। वैसे मानसून प्रणाली पर प्रभाव नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है। 
 

 Nautapa 2026: आज से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, यह 2 जून तक रहेगा। आमतौर पर इस समय तापमान में अधिक वृद्धि हो जाती है और गर्मी अपने प्रचंड रूप में होती है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से यह पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। वैसे मानसून प्रणाली पर प्रभाव नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है। वैज्ञानिक और भौगोलिक दृष्टि से यह पृथ्वी और सूर्य की गति के कारण होने वाली एक प्राकृतिक घटना है जो भारतीय मानसून चक्र और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। वैसे मानसून प्रणाली पर प्रभाव नौतपा का तपना अच्छे मानसून का वैज्ञानिक संकेत माना जाता है। 

हरियाणा में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

नौतपा के साथ ही मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बीते कल उत्तर भारत में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने से थार रेगिस्तान से उड़कर वातावरण में धूल के गुब्बार देखने को मिले। उत्तर राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा का मौसम इस समय पूरी तरह से धुंधला हो गया है। धीरे-धीरे धूल भरा यह गुब्बार पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा। 

हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में बेहद गर्म मौसम के साथ रेत बरस रही है। रविवार को दोपहर के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ौतरी हो गई। यह बढ़ौतरी भिवानी में हुई जहां पर दोपहर का तापमान 44 डिग्री सैल्सियस रहा। सर्वाधिक दोपहर का तापमान सिरसा का 46 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। रोहतक का 45.3, फरीदाबाद का 44.8, हिसार व जींद का 43.8, नूंह का 43.5, गुरुग्राम का 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रात का तापमान 22.2 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में बेहद गर्म मौसम के साथ रेत बरस रही है। रविवार को दोपहर के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई। यह बढ़ोतरी भिवानी में हुई जहां पर दोपहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्वाधिक दोपहर का तापमान सिरसा का 46 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शनिवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। रोहतक का 45.3, फरीदाबाद का 44.8, हिसार व जींद का 43.8, नूंह का 43.5, गुरुग्राम का 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रात्रि तापमान 22.2 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

4 दिनों तक तापमान में रहेगी बढ़ोतरी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि  हरियाणा में नौतपा दौरान पहले 4 दिनों तक तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी। परन्तु अन्तिम 5 दिनों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 25 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में आंशिक बदलाव से आंशिक बादलवाही और तेज गति की हवाओं आंधी अंधड़ के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश की सम्भावना बन रही है।