{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के शिक्षा स्तर में आई गिरावट, PGI ने जारी किए आंकड़े

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा स्तर में दर्ज की गई गिरावट चिंताजनक है। शिक्षा मंत्रालय का प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 रिपोर्ट 2024-25 में हरियाणा का प्रदर्शन पहले के मुताबिक पिछड़ता दिखा है। जहां बीते साल देश भर में 8वे स्थान पर रहने वाला हरियाणा अब 14वे स्थान पर पहुंच गया है। सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के कुल अंक भी कम हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि शिक्षा की गुणवत्ता और पढ़ाई के स्तर में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हरियाणा ने बेहतर प्रदर्शन भी किया है, लेकिन सीखने की गुणवत्ता सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।
 
शिक्षा स्तर में  4.3 अंकों की गिरावट 

सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक साल  2023-24 में हरियाणा को 591.4 अंक मिले थे, जबकि 2024-25 में यह घटकर 587.1 रह गए। अब प्रदेश को 4.3 अंकों की गिरावट का सामना करना पड़ा। इसी वजह से हरियाणा को प्रचेष्टा-3 ग्रेड में रखा गया है। पीजीआई रिपोर्ट में राज्यों को अलग-अलग मानकों पर रखा जाता है। इनमें छात्रों की पढ़ाई, स्कूलों की स्थिति, शिक्षकों की ट्रेनिंग, प्रशासनिक व्यवस्था और शिक्षा में समानता जैसे कई पहलू शामिल होते हैं।

हरियाणा को  सबसे कम अंक लर्निंग आउटकम

हरियाणा को सबसे कम अंक लर्निंग आउटकम एंड क्वालिटी यानी सीखने की प्रक्रिया और पढ़ाई की गुणवत्ता में मिले हैं। प्रदेश को 240 में से केवल 79.9 अंक हासिल हुए। इससे स्पष्ट है कि विद्यार्थियों को तय समय में जितना ज्ञान और कौशल हासिल करना चाहिए, उसमें राज्य पीछे रह गया है। इसके अलावा गवर्नेंस प्रोसेस यानी शिक्षा व्यवस्था के संचालन में भी हरियाणा का प्रदर्शन कमजोर रहा। इस श्रेणी में हरियाणा को 130 में से केवल 47.1 अंक मिला। वहीं, शिक्षक शिक्षा और प्रशिक्षण में 100 में से 68.7 अंक प्राप्त हुए।

किस प्रदेश को मिली कितनी रैंकिंग

प्रदेश-यूटी             रैंक            2023-24        2024-25
चंडीगढ़                1                  703             739.1
पंजाब                  2                631.2            709.1
केरल                   3                  594               687
दादरा नगर हवेली  4                   592              683
दिल्ली                 5                 623.7             675.5
हिमाचल              6                 573.8             659.2
उड़ीसा                  7                 595.6             655.2
हरियाणा             14                 591.4             587.1