{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 हरियाणा के स्कूलों में 25 मई से गर्मी छुट्टियों का ऐलान

  Haryana Schools Summer Vacation: हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए हरियाणा शिक्षा विभाग ने गर्मियों छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 25 मई (सोमवार) से प्रदेश की तमाम सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। स्कूलों में गर्मी छुट्टियां 25 मई से 30 जून तक रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी स्कूलों में आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर  को लेकर समीक्षा हुई। वहीं, स्कूलों में जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। 
 
अब क्लास में टीचर नहीं कर सकेंगे फोन का इस्तेमाल 

बैठक में शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कोई भी टीचर अब क्लास में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।  वहीं, शिक्षा मंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को शामिल करने की घोषणा की है। 

हरियाणा के 5 जिलों में 45 डिग्री से ऊपर तापमान

हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को भी लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राज्य के पांच जिलों में 45 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार को सबसे अधिक पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 25 मई तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी जारी की है। इसके लिए 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।