Haryana News: हरियाणा के इस जिले में 280 लोगों पर हुई FIR, जानें क्या है मामला
Jun 10, 2025, 12:07 IST
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियां काटने वाले लोगों के खिलाफ हरियाणा राज्य परिवर्तन ब्यूरो (HSEB) ने कठोर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। खबरों की मानें, तो प्रवर्तन ब्यूरो ने ऐसे माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसते हुए साल 2023 से अब तक विभिन्न विभागों की शिकायत पर 280 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन ब्यूरो ने इस मामले में जांच करते हुए 61 माफिया और मकान/जमीन मालिकों को अरेस्ट किया है। फिलहाल सभी को शामिल जांच करने के बाद जमानत पर भी छोड़ दिया गया है। इन सभी के खिलाफ जांच पूरी कर कोर्ट में आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल गई है। कई मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। ब्यूरो के अधिकारियों की मानें, तो नए गुरुग्राम के इलाके के साथ सोहना, भोंडसी, पटौदी और फर्रुखनगर में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। बिना किसी सरकारी योजना या मंजूरी के जमीन के छोटे-छोटे हिस्से बेचे जा रहे हैं और फिर उन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इससे भविष्य में लोगों को पानी, बिजली, सीवर और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाती है और माफिया लोगों को सस्ते दामों में प्लॉट देने का लालच देकर जमीन के टुकड़े बेच देते है। छोटे प्लॉट पर बनाए जा रहे पांच मंजिला फ्लोर अधिकारियों का कहना है कि नए गुरुग्राम में अवैध निर्माण किया जा रहा है। यहां 60 गज के छोटे प्लॉटों पर पांच-पांच मंजिल के फ्लोर बनाए जा रहे हैं। इससे न केवल आसपास के लोगों को परेशानी होती है, बल्कि सुरक्षा नियम भी टूटते हैं। ऐसी इमारतों में पार्किंग, आग से बचाव के इंतजाम और दूसरी जरूरी सुविधाएं नहीं होती है, जो किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा बन सकती हैं। विभाग से मकान मालिक कब्जा प्रमाण पत्र लेने के बाद नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने की ये अपील वहीं अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संपत्ति खरीदते समय उसकी जांच करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों या निर्माण में पैसा लगाने से बचें, क्योंकि इससे बाद में न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो सकता है, बल्कि कानूनी मुश्किलों में भी फंस सकते हैं। क्या होले अमित मधोलिया वहीं DTP प्रवर्तन गुरुग्राम अमित मधोलिया ने कहा कि सर्वे के बाद अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनियों में खरीद और फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिखा जाता है और इसके बाद जमीन मालिकों और भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में करीब 50 FIR दर्ज करने के लिए ब्यूरो के पास भेजी गई है।