हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, नीट परीक्षार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
Neet Exam:नीट परिक्षार्थियों के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। 21 जून को एक बार फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए तमाम परीक्षार्थी 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। मुफ्त यात्रा की सुविधा पाने के लिए विद्यार्थियों को अपनी नीट एडमिड कार्ड दिखाना होगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
Updated: May 24, 2026, 12:58 IST
Neet Exam: नीट परिक्षार्थियों के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। 21 जून को एक बार फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए तमाम परीक्षार्थी 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। मुफ्त यात्रा की सुविधा पाने के लिए विद्यार्थियों को अपनी नीट एडमिड कार्ड दिखाना होगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
मुख्यमंत्री सैनी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कई बार परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों या शहरों में होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जानें में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की यह पहल अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिनों में बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि परिक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।