Haryana Corona Case: हरियाणा में कोरोना के आए 18 नए केस, देखें नौ जिलों का हाल
Jun 3, 2025, 09:09 IST
Haryana Corona Case: हरियाणा में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 279 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से 18 लोगों की कोविड 19 की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। पिछले 24 घंटों में गुरुग्राम में पांच और करनाल में पांच, फरीदाबाद में चार, अंबाला में दो, झज्जर में एक और सोनीपत में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके चलते जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की स्थिति जिला नए केस एक्टिव केस कुल केस , ठीक हुए लोग गुरुग्राम 5 16 28 12 फरीदाबाद 4 10 21 11 करनाल 5 9 11 2 यमुनानगर 0 0 1 1 हिसार 0 1 1 0 पंचकूला 0 4 4 0 अंबाला 2 2 2 0 सोनीपत 1 1 1 0 कुल 18 44 70 26 किसी भी मरीज को अस्पताल में नहीं करना पड़ा भर्ती बता दें कि हरियाणा में अभी तक नौ जिलों में कुल 70 कोरोना के मरीज मिले है। इनमें से 26 ठीक हो चुके हैं। अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के केस गुरुग्राम में 28 और फरीदाबाद में 21 आए है। इसके अलावा करनाल में 11 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं पंचकूला में चार, अंबाला में दो और यमुनानगर, हिसार, सोनीपत और झज्जर में एक-एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वर्तमान में किसी भी मरीज को अस्पताल में दाखिल नहीं कराना पड़ा है। सभी लोग घर पर ही है।