{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा कांग्रेस ने आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश को बनाया पार्टी के OBC विभाग का नया प्रदेश अध्यक्ष

  आदमपुर: हरियाणा कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए आदमपुर से कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश को हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में चुना है। पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
 
बता दें कि पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके चंद्र प्रकाश वर्तमान में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति में तेजी से अपनी पहचान बनाई। चंद्र प्रकाश को संगठन और प्रशासन दोनों का अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। कांग्रेस नेतृत्व ने ओबीसी वर्ग में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और सामाजिक समीकरण साधने के उद्देश्य से उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

गौरतलब  है कि हरियाणा की राजनीति में चंद्र प्रकाश का नाम उस वक्त आया था जब उन्होंने आदमपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी में जाने के बाद क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था और कांग्रेस लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई थी।