{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को फोन कर दी शुभकामना

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 मई (शनिवार) की रात फोन कर 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को उनकी बड़ी सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि  सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ खड़ी है।
 

 चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 मई (शनिवार) की रात फोन कर 10वीं और 12वीं के टॉपर्स स्टूडेंट्स से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को उनकी बड़ी सफलता के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि  सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इन स्टूडेंट्स ने अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने टॉपर्स का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही भविष्य में हरियाणा और देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे। मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान उनके माता-पिता से भी बात कर उन्हें बच्चों को और ऊंचाई पर जाने की शुभकामनाएं प्रेषित दी।

स्टेट टॉपर सूची में दूसरे स्थान पर हरियाणा के चार स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। इन सभी मेधावी छात्रों ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं, जो कुल 99.6 प्रतिशत अंक हैं।

इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में बीएसएम विद्यालय, बिगोवा चरखी-दादरी की छात्रा रेनूका, एनसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूरी समैन हिसार की छात्रा खुशी, स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी जालब हिसार की छात्रा अंतु तथा बालाजी माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ के छात्र दीपांशु शामिल हैं।

चारों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इनके शानदार परिणाम से न केवल उनके परिवार बल्कि स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

हरियाणा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस बार छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से बेहतर देखने को मिला है। टॉप रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स ने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास को अपनी सफलता का मुख्य कारण बताया।