{"vars":{"id": "128336:4984"}}

चिकित्सा के क्षेत्र में हरियाणा ने हासिल की बड़ी सफलता, LNJP कुरुक्षेत्र में रोबोटिक तकनीक से हुई सफल सर्जरी

कुरुक्षेत्र: शनिवार (23 मई) हरियाणा के सिविल अस्पतालों के इतिहास में पहली बार सीएम सिटी कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में.रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जर्मनी से रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय की अगुवाई में यह सर्जरी की गई। इसमें तीन अन्य डॉक्टरों ने भी सहयोग किया।
 

 कुरुक्षेत्र: शनिवार (23 मई) हरियाणा के सिविल अस्पतालों के इतिहास में पहली बार सीएम सिटी कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जर्मनी से रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय की अगुवाई में यह सर्जरी की गई। इसमें तीन अन्य डॉक्टरों ने भी सहयोग किया।

62 वर्षीय मरीज के दाहिने घुटने की हुई सर्जरी

62 वर्षीय किरण के दाहिने घुटने की सर्जरी की गई। उनके घुटने में 5 डिग्री का डिफार्मिटी एंगल (टेढ़ापन) था। डा. गुंजन उपाध्याय के अनुसार रोबोट ने घुटने की स्थिति का सटीक मेजरमेंट देते हुए पूरे आपरेशन की विस्तृत रूपरेखा को प्रस्तुत किया। डॉक्टरों की टीम ने इसका विश्लेषण किया और पाया कि अगर घुटने को पूरी तरह 5 डिग्री तक सीधा किया गया तो दूसरे घुटने पर असर पड़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने घुटने को 2.5 से 3 डिग्री तक ही सीधा करने का निर्णय लिया।

रोबोट को निर्देश दिए और उसकी सहायता से हड्डी की सटीक कटाई की गई। बाद में सफलतापूर्वक इंप्लांट किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान रोबोट मरीज के शरीर से जुड़ा रहा और हर चरण की जानकारी चिकित्सकों को देता रहा। इस प्रकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पहली रोबोटिक सर्जरी मुख्यमंत्री के जिले कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

डॉ. गुंजन के द्वारा टीम को किया गया लीड

सर्जरी को सामान्य अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन उपाध्याय ने लीड किया, जो स्वयं जर्मनी से रोबोटिक सर्जरी में प्रशिक्षित हैं। उनके अलावा ओटी में सीनियर ओर्थो सर्जन डॉ. अनूप मेहता और बेहोशी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप व डा. देवेंद्र चहल ने इस सर्जरी में अहम भूमिका निभाई और सरकारी अस्पताल की पहली रोबोटिक सर्जरी को सफल कर इतिहास रच दिया। पहली सफल रोबोटिक सर्जरी के लिए जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. तेजेंद्र चौहान ने पूरी टीम को बधाई दी।

इससे पहले 53 घुटने और 7 कूल्हे को का हो चुका है प्रत्यारोपण

 आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के पैकेज बंद करने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में हड्डी रोग विभाग ने 53 घुटने और सात कूल्हे प्रत्यारोपित किए हैं। इसे देखते हुए मेरिल लाइफ साइंसेस कंपनी ने पहल करके अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का आफर किया और डेमो के लिए रोबोट भेजा। एलएनजेपी अस्पताल के आपरेशन थियेटर में रोबोट को एक दिन पहले शुक्रवार को इंस्टाल किया। डॉ. गुंजन उपाध्याय को आर्टिफिशियल हड्डी पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की गई।