{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 अब हरियाणा के किसान सीखेंगे आधुनिक खेती के नए मॉडल

 Haryana Farmer: किसानों को आधुनिक खेती और नए कृषि मॉडल से जोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल की शुरूआत की है। प्रदेश सरकार अब हर जिले के प्रगतिशील किसानों को देश के अलग-अलग राज्यों में "एक्सपोजर विजिट" पर भेजेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों, आधुनिक खेती के तौर-तरीकों और उभरते बाजारों की जानकारी देना है, ताकि वे पारंपरिक खेती में बदलाव लाकर अपनी आय बढ़ा सकें।
 
किसानों को  गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में भेजा जाएगा

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट भाषण में किसानों को एक्सपोजर विजिट पर भेजने की घोषणा की थी। अब सरकार ने अपने किए गए वादे को पूरा करने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश के किसानों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में भेजा जाएगा, जहां कृषि क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां दर्ज की गई हैं। 

किसानों को आधुनिक तकनीकों का मिलेगा अनुभव

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश के किसान गुजरात में सूक्ष्म सिंचाई तकनीक, महाराष्ट्र में अंगूर और अनार की उन्नत बागवानी तथा तेलंगाना में बीज उत्पादन की नई तकनीकों को करीब से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि, "अन्य राज्यों के सफल कृषि मॉडल देखकर हरियाणा के किसान भी अपनी मिट्टी और जलवायु के अनुसार नई फसलों और तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे खेती में नवाचार और उत्पादन क्षमता दोनों बढ़ने की उम्मीद है।"

किसान सीधे जुड़ेंगे बाजार से 

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि किसान खेती को केवल परंपरा नहीं बल्कि लाभकारी व्यवसाय के रूप में देखें। इस योजना का एक अहम हिस्सा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना भी होगा। किसानों को बताया जाएगा कि वे बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी उपज की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके सीधे उपभोक्ताओं और बड़े रिटेलर्स तक कैसे पहुंच सकते हैं।