{"vars":{"id": "128336:4984"}}

रेवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग में झुलसे कई कर्मचारी

Rewari: मंगलवार को रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 5 में स्थित जीएलएस कंपनी में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में ऐसे भयानक तेज धमाके हुए जिसने आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीषण आग और धमाके की आवाज सुनकर आसपास की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी भी डर से बाहर भागने लगे।
 
सूत्रों से प्राप्त जानकी के अनुसार, दोपहर करीबन 12 बजे बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर पांच में स्थित जीएलएस फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस फैक्ट्री में केमिकल से जुड़े उत्पाद बनाए जाते हैं। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए।

जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त वहां पर बहुत सारे कर्मचारी मौजूद थे। आग लगने के कारण कई कर्मचारी इसमें बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक घायलों की सही संख्या सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही  दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास जारी है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और हालात पर नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी करीब 10 दिन पहले छह मई को औद्योगिक क्षेत्र के इसी सेक्टर में एक अन्य फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।