IAS Athar Aamir Wife: आईएएस अतहर आमिर की बीवी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, आप भी देखें जल्दी
Jun 15, 2025, 18:43 IST
IAS Athar Aamir Wife: सोशल मीडिया पर इन दिनों बेहद ही खूबसूरत अप्सरा की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये अप्सरा कोई और नहीं बल्कि आईएएस अतहर आमिर की दूसरी बीवी महरीन काजी Mehreen Qazi की है। अतहर-टीना डाबी ने कब की थी शादी ? अतहर आमिर खान एक चर्चित IAS अफसर हैं। खासकर जम्मू और कश्मीर में उन्हें बहुत पहचान मिली। अपने काम के अलावा अतहर की निजी जिंदगी भी मीडिया में चर्चा का विषय रही है। दरअसल 2018 में अतहर ने टीना डाबी से शादी की थी। टीना ने उसी UPSC बैच में टॉप किया था, जिसमें अतहर ने दूसरा स्थान हासिल किया था। उनकी प्रेम कहानी ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी। लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया। लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। महरीन काजी से की थी दूसरी शादी इसके बाद अतहर को महरीन काजी से प्यार हो गया। महरीन एक डॉक्टर और सोशल मीडिया पर जानी-मानी हस्ती हैं। उनकी सगाई और शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। महरीन काजी भले ही बॉलीवुड या फैशन इंडस्ट्री से न हों, लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल लोगों को आकर्षित करती है। कौन हैं IAS अतहर की पत्नी महरीन ? अपने पति IAS अफसर अतहर आमिर खान की तरह महरीन ने भी अपने करियर में सफलता हासिल की है। कश्मीर में जन्मी महरीन एक डॉक्टर हैं और उन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की है। उनके पास मेडिसिन में मास्टर डिग्री है। उन्होंने यूके से क्लीनिकल कॉस्मेटोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। इसके अलावा उन्होंने डेनमार्क में एस्थेटिक मेडिसिन में फेलोशिप भी पूरी की है। महरीन के पास चर्चित डिग्रियां ? महरीन दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से प्रसूति एवं स्त्री रोग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली से MD की डिग्री भी हासिल की है। उनके पास यूके का लाइसेंस और इंटरनल मेडिसिन में बोर्ड सर्टिफिकेशन भी है। महरीन को ट्रॉमा के मामलों का इलाज करने में महारत हासिल है। वह जनरल सर्जरी के आउट पेशेंट और इन पेशेंट विभागों में भी मदद करती हैं।