{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 खरखौदा कोर्ट परिसर के सामने शख्स को दिन -दहाड़े गोलियों से भून डाला

 सोनीपत: सोनीपत में स्थित खरखौदा कोर्ट परिसर शनिवार को गोलिओं की तड़तड़ाहटों से गूंज उठा। यहां पेशी पर आए एक युवक को सरेआम गोलियों से भून डाला। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड ने कोर्ट परिसर  में भगदड़ वाले हालात पैदा कर दिए। वहां मौजूद तमाम लोगों में दहशत फैल गई।
 

 सोनीपत: सोनीपत में स्थित खरखौदा कोर्ट परिसर शनिवार को गोलिओं की तड़तड़ाहटों से गूंज उठा। यहां पेशी पर आए एक युवक को सरेआम गोलियों से भून डाला। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड ने कोर्ट परिसर  में भगदड़ वाले हालात पैदा कर दिए। वहां मौजूद तमाम लोगों में दहशत फैल गई।

दहेज प्रताड़ना मामले में शख्स की कोर्ट में थी पेशी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झज्जर के गांव दूबलधन हॉल सेक्टर-37सी गाड़ौली खुर्द गुरुग्राम निवासी नीरज उर्फ कातिया की शादी सोनीपत जिले के गांव किढ़ोली निवासी नीतू में हुई थी। उनका पत्नी पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। नीतू ने पति नीरज पर फरवरी, 2019 में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को नीरज उसी मामले में पेशी भुगतने खरखौदा कोर्ट पहुंचे थे।

5 गोलियों से गूंज उठा पूरा कोर्ट परिसर

घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक जब नीरज कोर्ट परिसर से बाहर निकले और साथ लगते लघु सचिवालय के गेट के समीप पहुंचे तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। बाद में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक चली गोलियों से पूरा परिसर गूंज उठा। करीब चार–पांच गोलियां लगने से नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े।

मौके से फरार हुए आरोपी

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के अनुसार,  हमलावर ब्रेजा कार में सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेहद तेजी से मौके से भाग निकले। घटना के दौरान नीरज के साथ उनके कुछ साथी भी मौजूद थे, जिन्होंने उसे बचाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।