{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 अंबाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार के 11 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू

 अंबाला: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से बिहार के 11 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू करवाया गया। इन नाबालिग बच्चों में एक लड़की और बाकी 10 लड़के शामिल हैं। ये तमाम बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।  इन बच्चों को पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के अंबाला सहित अन्य जिलों के अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूर बनाने के लिए तस्कर लेकर जा रहे थे।
 
टोल फ्री नंबर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस  को मिली सूचना

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस को उनके टोल फ्री नंबर 18001027222 पर गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रेन में कुल 11 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है।

बच्चों ने बताया वो बिहार के रहने वाले 

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें पंजाब के लुधियाना समेत अन्य इलाकों में फैक्ट्रियों में काम के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं कुछ बच्चों को अंबाला में भी अलग-अलग कामों के लिए भेजे जाने की तैयारी थी।

क्रांइम ब्रांच (मानव तस्करी) सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से कुछ बच्चों को काम के लिए ले पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और देश के अलग अलग क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और 10 लड़के और एक लड़की को रेस्क्यू किया गया। बच्चों को काम के लिए ले जाया जा रहा था। रेस्क्यू के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।