आपकी Electric Car अब घर बैठे होगी चार्ज, जानें कैसे मिलेगी ये खास सुविधा
ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद
TATA EV की यह डोर स्टेप चार्जिंग सुविधा उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो अपनी इलेक्ट्रिक कार को सही से चार्ज नहीं कर पाते हैं या जिनके पास घर पर चार्जर लगाने की जगह या डेडिकेटेड पार्किंग स्लॉट नहीं है। साथ ही यह सुविधा उनके लिए और ज्यादा लाभकारी है, जिनके इलेक्ट्रिक कार की बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो गई है और उनके पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में आप झट से चार्जर शेड्यूल करें और चार्जिंग वैन आपके घर पर आ जाएगी।
चार्जिंग स्टेशन जाने के मिलेगा छुटकारा
आपको बता दें कि जिनके पास इलेक्ट्रिक कार है, वो ऐप या वेबसाइट के जरिये चार्जिंग सेशन शेड्यूल कर सकेंगे। इसके बाद तय समय पर हॉपचार्ज की एक मोबाइल चार्जिंग वैन आपकी लोकेशन पर भेजी जाएगी। वह वैन आपकी कार के पास लगेगी और उसे फुल चार्ज कर देगी। आम तौर पर मौजूदा समय में लोगों को अपनी कार लेकर चार्जिंग स्टेशन पर जाना होता है और इंतजार करना होता है, लेकिन टाटा ईवी की यह सुविधा शुरू होने के बाद ईवी ओनर्स को चार्जिंग स्टेशन पर जाने या लंबी लाइन्स में लगने की जरूरत नहीं है।
मिलेगा फ्री ऑफर
इन सबके बीच आपको बता दें कि भारत में ईवी अडॉप्शन को और ज्यादा बढ़ाना देने के लिए टाटा मोटर्स ने लिमिटेड पीरियड के लिए प्रमोशनल प्रोग्राम भी शुरू किया है। आप अगर किसी ऑथराइड टाटा ईवी डीलरशिप से टियागो ईवी, पंच ईवी या नेक्सॉन ईवी जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदते हैं तो आप कॉम्पलिमेंट्री डोरस्टेप चार्जिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं, यानी आपकी कार फ्री में घर बैठे चार्ज हो सकेगी।
हालांकि, यहां सलाह दी जाती है कि आप टाटा मोटर्स डीलरशिप पर इससे जुड़ीं सारी सटीक जानकारियां हासिल कर लें।