Xiaomi Pad 8 भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 9200mAh की दमदार बैटरी; कीमत भी कम
जानें Xiaomi Pad 8 की कीमत
Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है।
Xiaomi Pad 8 के स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा कंपनी ने नैनो टेक्स्चर और क्रिएटर्स एडिशन भी उतारा है। इसके नैनो टैक्स्चर मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है, जिसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में उतारा गया है।
Xiaomi Pad 8 के क्रिएटर्स एडिशन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 43,999 रुपये में आता है। टैबलेट की खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। इसकी सेल 17 मार्च को आयोजित की जाएगी और यह डिस्काउंट ऑफर 31 मार्च 2026 तक मिलेगा।
Xiaomi Pad 8 के कवर की कीमत 1,499 रुपये है। वहीं, इसके की-बोर्ड की कीमत 4,999 रुपये है। इसके साथ Focus Pen Pro पेश किया गया है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। वहीं, Focus Keyboard को 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Xiami Pad 8 के फीचर्स
Xiaomi के इस टैबलेट में 11 इंच का 3.2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले में डॉल्वी विजन, HDR10 आदि का सपोर्ट मिलता है।
Xiaomi Pad 8 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें कई AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
इस टैबलेट में 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, WiFi 64< Miracast, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi Pad 8 में 9,200mAh की डंडार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W का टर्बो चार्जिंग फीचर मिलेगा।