गांव मिताथल व लोहानी में महिलाओं और छात्राओं को किया दहेज प्रथा मिटाने के लिए जागरूक
भिवानी, 07 मई। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली के मार्गदर्शन में गांव मिताथल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व लोहानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दहेज प्रथा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और छात्राओं को दहेज प्रथा समाप्त करने को लेकर जागरूक किया गया।
लोहानी स्थित आंगनबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विकास की सुपरवाइजर लक्ष्मी देवी ने कहा कि दहेज प्रथा समाज में कुरीति है। इस कुरीति का विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी कुप्रथा के कारण महिलाओं को कई प्रकार के अत्याचार सहने पड़ते हैं। बेटियों को दहेज देने के बजाय उनकी शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर सुनीता, सुनील, गीता, रजनी, सीमा, रेखा, राजबाला, मुनेश सहित विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और विभिन्न महिलाएं उपस्थित रही।
वहीं दूसरी ओर गांव मिताथल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपरवाईजर अंजना ने छात्राओं को दहेज प्रथा के सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दहेज के कारण समाज में कन्या भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा जैसी अनेक समस्याएं जन्म लेती हैं। इस दौरान स्कूल स्टाफ व अनेक छात्राएं मौजूद रही।